सीतापुर में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद:बारिश के चलते लिया फैसला, सभी बोर्ड को पर लागू होगा आदेश

Sep 25, 2026 - 21:36
0
सीतापुर में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद:बारिश के चलते लिया फैसला, सभी बोर्ड को पर लागू होगा आदेश
सीतापुर में शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित है। पिछले 12 घंटे से अधिक समय से रुक-रुककर हो रही बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने शनिवार को जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों (8वीं तक) में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 26 सितंबर को राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों पर भी आदेश लागू होगा। बारिश के साथ चलीं तेज हवाएं शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। कई क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों और संपर्क मार्गों पर भी बारिश का असर दिखाई दिया। जलभराव से लोगों को परेशानी लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया है। जलभराव के चलते लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने छुट्टी का फैसला लिया है। स्कूलों को आदेश का पालन कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी कार्यालय आदेश में सभी संबंधित विद्यालयों को अवकाश के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User