2 किलो गांजा और ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:किआ मोटर्स के पास चेकिंग में पकड़े गए
मथुरा के थाना रिफाइनरी पुलिस ने सोमवार को सुबह करीब 11 बजे आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित किआ मोटर्स के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 2045 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपियों के पास से एक ट्रक भी बरामद किया गया है। जिसकी जानकारी पुलिस ने शाम 7 बजे दी है। थाना प्रभारी अजय कौशल के अनुसार, पुलिस टीम आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर किआ मोटर्स के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ वहां से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2045 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेश यादव पुत्र बनवारी, निवासी इब्राहिमपुर, थाना महावन, जिला मथुरा, उम्र करीब 34 वर्ष और गजेन्द्र पुत्र बाबूलाल, निवासी सुल्तानपुर, थाना सहपऊ, जिला हाथरस, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजे के साथ ट्रक संख्या UP84T0254 को भी अपने कब्जे में लिया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी का स्थान एनएच-19 हाईवे पर थाना रिफाइनरी क्षेत्र में किआ मोटर्स से करीब 60 मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार नशीले पदार्थ की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)