ललितपुर में बाल्मीकि समाज की बैठक,आदर्श करौसिया अध्यक्ष चुने गए:महर्षि बाल्मीकि जयंती मनाने की रणनीति बनी, नई कमेटी गठित
ललितपुर में सोमवार शाम 7 बजे सकल बाल्मीकि समाज की बैठक महर्षि बाल्मीकि मंदिर, जेल चौराहा, झाँसीपुरा में हुई। इसमें 26 अक्टूबर को होने वाले महर्षि बाल्मीकि प्रकट उत्सव की तैयारियों पर बात हुई। सर्वसम्मति से आदर्श करौसिया को अध्यक्ष चुना गया। समाज को उनसे उम्मीद है कि वे युवा समाजसेवी होने के नाते धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहेंगे। बैठक में 26 अक्टूबर को निकलने वाली शोभायात्रा को सफल बनाने की रणनीति भी बनी। इस दौरान नई कमेटी के सदस्यों को पद दिए गए। अजय झांझोट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेंद्र नरवरे को सचिव, नरेंद्र अहरिया को कोषाध्यक्ष और बीरेन्द्र मेहरोलिया को महामंत्री बनाया गया। इस दौरान राहुल घावरी संगठन मंत्री, सानू करौसिया अखाड़ा प्रमुख, अरुण शेरदार मंत्री, अशोक करौसिया प्रचारक और आयुष बग्गन मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए। बैठक में महंत जितेंद्र करौसिया, ब्रजकिशोर चंडालिया, सुधीर करौसिया, बलराम घावरी, गणेश देनवार, सीताराम नहार, विनीत बाबा बाल्मीकि, कुंजबिहारी बाबरा, प्रियंक करौसिया, नवल किशोर घावरी, पुष्पेंद्र घावरी, धर्मदास नरवारे, कमल, सनी, निहाल, अनिकेत और राजीव समेत कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)