मेरठ के शक्ति धाम मंदिर में अखंड ज्योत:अष्टमी पूजन उपरांत महाआरती, कन्या भोज संग हुआ प्रसाद वितरण
मेरठ में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर शक्ति धाम मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। पूज्य नीरज मणि अखंड ज्योत लेकर मंदिर पहुंचे, जहां पुजारी और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। विधि-विधान से ज्योत स्थापित करने के बाद विशेष आरती और हवन किया गया। अष्टमी पूजन में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की गई। इसके साथ ही कन्या पूजन कर बालिकाओं को भोज कराया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया। पुजारी ने बताया कि अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है। नीरज मणि ने कहा कि माता रानी की ज्योत लाना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)