28 नवंबर से सजेगा काशी-तेन काशी का संगम:काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण की तैयारी शुरू,संस्कृति और कला के जरिए मजबूत होंगे उत्तर-दक्षिण के रिश्ते

Oct 22, 2026 - 11:40
0
28 नवंबर से सजेगा काशी-तेन काशी का संगम:काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण की तैयारी शुरू,संस्कृति और कला के जरिए मजबूत होंगे उत्तर-दक्षिण के रिश्ते
काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत एक बार फिर संगम के लिए तैयार है। ‘काशी तमिल संगमम’ के पांचवें संस्करण का आयोजन 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक होगा। इस दौरान दक्षिण भारत के मेहमान काशी की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक परंपराओं से रूबरू होंगे। आयोजन में बीएचयू एक बार फिर दक्षिण से आने वाले अतिथियों का स्वागत करेगा, जबकि उत्तर भारत के प्रतिभागियों की मेजबानी आईआईटी मद्रास करेगा। बीएचयू में आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अब जानिए कार्यक्रम का उद्देश्य काशी तमिल संगमम का उद्देश्य उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत करना है। इस बार भी छात्र, शिक्षक, कलाकार, शिल्पकार, किसान और व्यवसायी सहित विभिन्न वर्गों के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के दौरान शैक्षणिक और विचार-विमर्श सत्रों के साथ सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी। इनके माध्यम से दोनों क्षेत्रों की लोक संस्कृति, कला, परंपराओं और जीवनशैली को समझने का अवसर मिलेगा। विभिन्न मंत्रालय होगे कार्यक्रम में शामिल आयोजन में संस्कृति एवं पर्यटन, शिक्षा, रेलवे और वस्त्र मंत्रालयों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार भी सहयोग करेगी। बीएचयू में प्रो. अंचल श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी और डॉ. उमेश सिंह को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा जल्द जारी होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User