कानपुर के फ्री स्वास्थ्य शिविर:चमनगंज में एस.आर.पाॅली क्लीनिक में हुआ कार्यक्रम

Oct 22, 2026 - 11:40
0
कानपुर के फ्री स्वास्थ्य शिविर:चमनगंज में एस.आर.पाॅली क्लीनिक में हुआ कार्यक्रम
कानपुर के चमनगंज स्थित एस.आर.पाॅली क्लीनिक में इस्लाह फाउंडेशन के बैनर में एक फ्री स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के सदर अनीस गांधी ने बताया कि करीब 120 लोगों को फ्री परामर्श के साथ जांच करवाकर उन्हें फ्री दवा वितरण किया गया। वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डा. प्रखर पटेल, डा. नितेश नायक और डा. महताब शेख ने सर्दी में पानी कम पीने से गुर्दे में होने वाली दिक्कतों और हृदय रोगों से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही त्वचा पर होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूकता और निदान पर गोष्ठी संपन्न हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User