36 घंटे बाद माइनर में डूबे युवक का शव मिला:हरदोई में चंडीगढ़ से घर आया था युवक, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
हरदोई के सुरसा में तुर्तीपुर गांव के पास माइनर में डूबे 22 साल के युवक सचिन का शव 36 घंटे बाद शुक्रवार सुबह मिला। ग्रामीणों ने छह बजे माइनर में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम भेजा। मन्नापुरवा निवासी सचिन (22) बुधवार को चंडीगढ़ से घर आया था। शाम को वह बाइक से तुर्तीपुर गया। तुर्तीपुर हेड के पास बाइक खड़ी कर कपड़े उतारे और माइनर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उसके नशे में होने की बात कही थी, पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। तेज बहाव व बढ़े जलस्तर से तलाशी में दिक्कतें आईं। जल पुलिस की टीम भी तलाश में जुटी। सचिन पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके माता-पिता बाहर मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)