फर्रुखाबाद में फिर से चार मकान गंगा में समाए:शाहजहांपुर रोड पर पानी बहने से वाहन चालकों को दिक्कत

Oct 02, 2026 - 09:36
0
फर्रुखाबाद में फिर से चार मकान गंगा में समाए:शाहजहांपुर रोड पर पानी बहने से वाहन चालकों को दिक्कत
फर्रुखाबाद के शमशाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ने से समैचीपुर चितार गांव में कटान तेज हो गया है। कटान की चपेट में आने से चार मकान गंगा में समा गए। अचानक मकान गिरने से ग्रामीणों में दहशत है। गुरुवार को हाशिम, जागीर, अफसर अली और कल्लू के मकान नदी में गिरे। कुछ दिन पहले भी गांव के कई झोपड़ी और पक्के मकान कटान से बह गए थे। कटान रुकने के बाद मंगलवार से फिर शुरू हो गया। गंगा का पानी लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है, जिससे अन्य मकानों को भी खतरा है। उधर, चौरा गांव के पास शमसाबाद-बदायूं मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क पर करीब 1 फीट तक पानी गंगा का बह रहा है। ऐसे में बाइक सवारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कायमगंज एसडीएम अभिषेक वर्मा ने लेखपाल को गिरे मकानों की सूची बनाने और ग्रामीणों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User