घर से नाराज होकर निकला किशोर 14 घंटे में बरामद:बसरेहर पुलिस ने परिवार को सौंपा, सकुशल मिलने पर आभार जताया

Oct 05, 2026 - 10:18
0
घर से नाराज होकर निकला किशोर 14 घंटे में बरामद:बसरेहर पुलिस ने परिवार को सौंपा, सकुशल मिलने पर आभार जताया
इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से रविवार दोपहर नाराज होकर निकला 15 साल का किशोर रितिक सोमवार सुबह 7 बजे मिल गया। पुलिस ने करीब 14 घंटे में उसे ढूंढकर परिवार को सौंप दिया। बहादुरपुर के रहने वाले गोरेलाल का 15 साल का बेटा रितिक घर से नाराज होकर चला गया था। काफी ढूंढने के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो परिवार ने बसरेहर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही बसरेहर पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीमों ने कई संभावित जगहों पर खोजबीन की और उसके आने-जाने वाले रास्तों की जानकारी जुटाई। पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए करीब 14 घंटे में रितिक को ढूंढ निकाला। सभी जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे परिवार को सौंप दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिवार ने इटावा पुलिस का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User