50 हजार रुपए के लेनेदेन में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:लखनऊ में हथौड़े से मारकर बोरे में फेंका शव, लद्दाख निकलने की फिराक में थे आरोपी

Oct 18, 2026 - 18:58
0
50 हजार रुपए के लेनेदेन में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:लखनऊ में हथौड़े से मारकर बोरे में फेंका शव, लद्दाख निकलने की फिराक में थे आरोपी
लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) इलाके में प्रॉपर्टी डीलर अरविंद रावत (39) की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी सूरज रावत फरार है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह 50 हजार रुपए का लेनदेन था। मुख्य आरोपी अमन धीमान को मृतक को रकम देनी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने ईंट, पत्थर और हथौड़े से हमला कर अरविंद की हत्या कर दी।13 अक्टूबर को उनका शव बीकेटी क्षेत्र में अचरामऊ से मलाक जाने वाले कच्चे रास्ते पर मिला था। शव के सिर और पैर बोरे से ढके थे। सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। शरीर के सिर, गर्दन, पेट और हथेली पर चोट के निशान थे। अरविंद रावत मोहम्मदपुर रसूलपुर के रहने वाले थे। पढ़िए पूरा मामला… साथ में बैठकर शराब पी पुलिस की पूछताछ के मुताबिक, मुख्य आरोपी अमन धीमान ने बताया कि उसे अरविंद को 50 हजार रुपए देने थे। 12 अक्टूबर को अरविंद ने उसे कोयली पुरवा स्थित शराब ठेके के पास बुलाया था। वहां से शराब खरीदने के बाद दोनों, बाल अपचारी के साथ मानस ग्रीन योजना स्थित एक प्लॉट के कार्यालय के पीछे पहुंचे और शराब पीने लगे। 50 हजार की लेनदेन पर विवाद इसी दौरान अरविंद ने अमन से बकाया 50 हजार रुपये मांगे। अमन ने 10 हजार रुपये देने और बाकी रकम बाद में चुकाने की बात कही। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर अमन ने पास में पड़ी ईंट से अरविंद पर हमला कर दिया। इसके बाद पत्थर और हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। गौशाला से बोरा लाकर शव ठिकाने लगाया पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने पास की गौशाला से बोरा लिया और बाल अपचारी की मदद से शव को उसमें भर दिया। इसके बाद शव को ऑल्टो कार से बीकेटी क्षेत्र में अचरामऊ गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर फेंक दिया गया। वारदात के बाद अमन ने कार अपने दोस्त सूरज को दे दी, जो उसे लेकर फरार हो गया। किसान पथ के पास से गिरफ्तारी पुलिस ने शनिवार को बीकेटी क्षेत्र में किसान पथ से गोहना कला की ओर जाने वाले मार्ग पर जंगल की तरफ स्थित कच्चे रास्ते के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ईंट का टुकड़ा, पत्थर, हथौड़े का फाल और लकड़ी का बेट बरामद किया है। आरोपियों के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1,100 रुपये और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। मृतक की पत्नी को रुपए ट्रांसफर किए पुलिस के मुताबिक, मामले में सूरज रावत की तलाश जारी है। आरोपी अमन धीमान मृतक अरविंद की हत्या करने के बाद बाहर लद्दाख निकलने की तैयारी कर रहा था। निकलने से पहले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमन धीमान ने हत्या करने के बाद 13 अक्टूबर की सुबह 6 बजे मृतक की पत्नी को 4 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User