मां ने 2 बच्चियों को नदी में फेंककर मार डाला:साथ में कूदी, खुद बाहर निकली; 6 दिन बाद मिली बेटियों की बॉडी

Oct 18, 2026 - 18:58
0
मां ने 2 बच्चियों को नदी में फेंककर मार डाला:साथ में कूदी, खुद बाहर निकली; 6 दिन बाद मिली बेटियों की बॉडी
जौनपुर की महिला ने अपनी दो बेटियों को गोमती नदी में फेंक कर मार डाला। दोनों बच्चियों की लाश 6 दिन बाद रविवार दोपहर गाजीपुर में मिली। दोनों बच्चियों के शव साड़ी से बंधे हुए थे। गाजीपुर में लोगों ने गंगा में शव उतराते देखा तो पुलिस बुला ली। इसके बाद शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चियां अपनी मां के साथ घाट आई हुई थीं। मां बच्चों के साथ नदी में कूदी, लेकिन खुद बाहर आ गई। बच्चियों को छोड़ दिया। मामला संदिग्ध लगने पर लोगों ने पुलिस ने बुलाई, लेकिन मां बच्चियों की बात से अंजान बनी रही। रविवार को बच्चियों की लाश मिलने के बाद पुलिस ने फिर सख्ती से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। मामला गाजीपुर के कोतवाली इलाके का है। आजमगढ़ के कपसेठा की रहने वाली लक्ष्मी देवी 5 महीने से अपने मायके जौनपुर के भड़की गांव में रह रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 13 अक्टूबर को लक्ष्मी देवी अपनी बेटियों साक्षी (12) और मानीक्षी (8) के साथ जौनपुर के केराकत थाना इलाके के सिहौली घाट पहुंची थी। यहां कुछ देर टहलती रही, इसके बाद उसने बच्चियों को लेकर गोमती नदी में छलांग लगा दी। लक्ष्मी देवी तुरंत खुद बाहर निकल आई। दोनों बच्चियां पानी में बह गईं। उसने न ही शोर मचाया, न किसी को मदद के लिए बुलाया। बल्कि खुद जाकर किनारे खड़ी हो गई। भीगी साड़ी में मिली थी मां, बयानों में अंतर लक्ष्मी देवी को भीगी साड़ी में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के दौरान उसके बयान में अंतर मिला। इसके बाद पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की। बच्चियों के लापता होने के बाद से जौनपुर पुलिस और बचाव दल गोमती नदी में उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन 6 दिन तक उनका पता नहीं चल सका। गोमती में तलाश, गंगा में मिले शव रविवार दोपहर 12:30 बजे गाजीपुर के स्टीमर घाट पर गंगा नदी में दोनों बच्चियों के शव मिला। गाजीपुर पुलिस ने शवों की शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी। जौनपुर पुलिस को भी सूचना भेजी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया। शव मिलने के बाद केराकत पुलिस ने लक्ष्मी देवी को थाने बुलाकर दोबारा पूछताछ शुरू की है। सख्ती करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। गाजीपुर कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया- दोनों लड़कियों के शव एक साड़ी से बंधे थे। मां ने दोनों बच्चियों को साड़ी से बांधकर गंगा में छलांग लगाई थी। खुद गंगा से बाहर निकल आई। मामले में जौनपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। मां जौनपुर पुलिस की हिरासत में है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- मेरठ सांप कांड-जज ने फैसले में 4 बड़ी हत्याएं गिनाईं:दामिनी, इल्मा, सोनम, सिया का नाम लिया; जानिए कौन हैं ये लड़कियां मेरठ के सांप कांड में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को 16 अक्टूबर को सजा-ए-मौत दी गई। जजमेंट में जज ने सिर्फ रविता केस का जिक्र नहीं किया। देश में सामने आए ऐसे कई मामलों को भी फैसले का हिस्सा बनाया, जिनमें प्रेम संबंधों के चलते पति की हत्या की साजिश पत्नी ने रची। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User