50 से ज्यादा चोरी कर चुका शातिर चोर गिरफ्तार:दिल्ली में 18 मुकदमे, नोएडा में भी केस, वारदात करने के इरादे से घूम रहा था

Oct 01, 2026 - 06:58
0
50 से ज्यादा चोरी कर चुका शातिर चोर गिरफ्तार:दिल्ली में 18 मुकदमे, नोएडा में भी केस, वारदात करने के इरादे से घूम रहा था
रेकी करने के बाद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 50 से ज्यादा चोरी की वारदात कर चुका है। उसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, नोएडा के सेक्टर-20 थाने में भी उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी की पहचान दिल्ली के सीमापुरी निवासी फहीम (24) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गाजियाबाद के लोनी में रह रहा था। पुलिस ने बुधवार को उसे सेक्टर-21 से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और सात हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह रकम उसने चोरी का सामान बेचकर हासिल की थी। पहले करता था मकान की रेकी, फिर तोड़ता था ताला पुलिस के मुताबिक, फहीम वारदात से पहले मकानों की रेकी करता था। इसके बाद मौका देखकर ताला तोड़कर घर में घुसता और गहने, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लेता था। पूछताछ में उसने 50 से अधिक चोरी की वारदात करने की बात बताई है। उसने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। वारदात की जांच में मिला सुराग थाना क्षेत्र में हुई चोरी की एक वारदात की जांच के दौरान पुलिस को फहीम के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। बुधवार को फहीम दोबारा वारदात करने के इरादे से नोएडा में दाखिल हुआ था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे सेक्टर-21 से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला तो दिल्ली के अलग-अलग थानों में 18 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई। नोएडा के सेक्टर-20 थाने में भी उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब उसके दोनों साथियों और उसके द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User