70वीं मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आजमगढ़ का शानदार प्रदर्शन:जिले के पुलिस लाइन में चल रही थी प्रतियोगिता
आजमगढ़ जिले के पुलिस लाइन में खेल वामा सारथी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने 70वीं विद्यालय मंडलीय आजमगढ़ विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह बनाई। पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ और बलिया के करीब 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने कई भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में इरास प्रजापति और आर्यन गौड़ ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ यादव और दिव्यांशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों को दी गई बधाई
इसी तरह अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, रिया चौरसिया, वैष्णवी सिंह और श्रेया यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में गौरवी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। प्रतियोगिता के दौरान मंडलीय सचिव दिनेश सिंह, चयन समिति के भूपेश सिंह, संदीप वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप यादव और हृदयनाथ मौजूद रहे। मुख्य रेफरी सुनील कुमार शिंदे के साथ कोच मंगलेश कुमार, मुन्ना यादव समेत अन्य प्रशिक्षक और निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में खेल वामा सारथी के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)