जैन दीक्षा महोत्सव में पहुंचे अक्षय कुमार-शाहिद कपूर:विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स शामिल हुए; अनंत अंबानी को मिली करुणा दूत की उपाधि
मुंबई के पारसधाम में चल रहे जैन दीक्षा महोत्सव में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। अक्षय कुमार के साथ शाहिद कपूर, वरुण धवन, विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव पारंपरिक कपड़ों में इस कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अनंत अंबानी को 'करुणा दूत' की उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान जीवों के प्रति करुणा और दया के लिए अनंत अंबानी को दिया गया। देखें इवेंट की तस्वीरें ... केसरिया ड्रेस में नजर आईं राधिका अंबानी इस धार्मिक समागम में अनंत अंबानी की पत्नी राधिका अंबानी भी पहुंचीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वे केसरिया रंग के पारंपरिक परिधान और स्टेटमेंट नेकलेस के साथ नजर आईं। मुंबई के पारसधाम में जारी जैन दीक्षा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और प्रमुख हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। एक्टर्स अनंत अंबानी को शॉल भेंट कर उनका सम्मान करते और राष्ट्रसंत नम्रमुनि गुरुदेव का अभिवादन करते दिखे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)