8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने किया प्रदर्शन:चंदौली की चकिया तहसील में संसाधनों की कमी, पदोन्नति और वेतन विसंगति का मुद्दा उठाया

Oct 03, 2026 - 16:00
0
8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने किया प्रदर्शन:चंदौली की चकिया तहसील में संसाधनों की कमी, पदोन्नति और वेतन विसंगति का मुद्दा उठाया
चंदौली की चकिया तहसील परिसर में शनिवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 8 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति, अतिरिक्त कार्यभार और अवकाश से जुड़े मुद्दे उठाए। उनका आरोप है कि लगातार बढ़ते काम के बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं और उचित भत्ते नहीं मिल रहे हैं। बढ़ते काम के बावजूद सुविधाओं की कमी लेखपालों ने कहा कि उनसे राजस्व अभिलेखों के रखरखाव, नामांतरण, ई-गवर्नेंस, आपदा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई काम कराए जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें काम के अनुरूप संसाधन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इससे लेखपालों में नाराजगी है। पदोन्नति की सूची जारी करने की मांग चकिया तहसील संघ के अध्यक्ष ऋषि सिंह विशेन ने कहा कि लेखपाल लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पदोन्नति के लिए कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है। शासन स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ने के बावजूद योग्यता सूची जारी नहीं होने से लेखपालों में नाराजगी है। स्टेशनरी और बाइक भत्ते में बढ़ोतरी की मांग तहसील मंत्री धनंजय जायसवाल ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यों पर होने वाला खर्च कई गुना बढ़ गया है, जबकि लेखपालों को स्टेशनरी के लिए 100 से 500 रुपए प्रतिमाह भत्ता मिलता है। उन्होंने बाइक से आने-जाने के लिए 1,500 रुपए प्रतिमाह भत्ता देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालयों में लेखपालों के बैठने के लिए अलग कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी सुविधाएं नहीं हैं। इसके बावजूद पंचायत भवनों में बैठने का दबाव बनाया जाता है। ऐसे में सरकारी काम गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना मुश्किल होता है। मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करेंगे लेखपाल संघ ने अपनी 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने के लिए जल्द ही रणनीति बनाई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। धरने में प्रीति सिंह, करनैल सिंह जाटव, अमित कुमार सोनकर, राम इकबाल रंजन और मनीष कुमार गुप्ता समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User