ARTO आलोक सिंह के निलंबन को हाईकोर्ट से राहत:24 अगस्त को प्रशासन व पुलिस की छापेमारी के बाद शासन ने की थी कार्रवाई
कानपुर आरटीओ कार्यालय में 24 अगस्त जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम की छापेमारी के बाद निलंबित किए गए एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत मिली है। निलंबन आदेश पर अदालत की ओर से अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद आलोक कुमार सिंह ने शनिवार को दोबारा कानपुर स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंचे। उनके कार्यालय पहुंचने से आरटीओ विभाग में एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है। एक दर्जन से ज्यादा दलाल पकड़े थे दरअसल, 24 अगस्त को जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कानपुर के आरटीओ कार्यालय में अचानक छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में मौजूद एक दर्जन से अधिक कथित दलालों को पकड़े जाने की कार्रवाई हुई थी। छापेमारी के बाद आरटीओ कार्यालय में कथित दलालों की मौजूदगी और विभागीय स्तर पर उनकी गतिविधियों को लेकर सवाल उठे थे। प्रशासन की ओर से पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी गई थी। दो अधिकारी व दो लिपिक हुए थे निलंबित डीएम की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने आरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता और दो लिपिकों को निलंबित कर दिया था। निलंबन की कार्रवाई के बाद आलोक कुमार सिंह ने इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने निलंबन आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया और अदालत के सामने अपना पक्ष रखा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)