82 साल की वृद्धा की गला दबाकर हत्या:पीलीभीत में घर से जेवर लूट ले गए बदमाश, घर में मिले संघर्ष के निशान

Sep 26, 2026 - 13:43
0
82 साल की वृद्धा की गला दबाकर हत्या:पीलीभीत में घर से जेवर लूट ले गए बदमाश, घर में मिले संघर्ष के निशान
पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के खांडेपुर गांव में 82 साल की कुसमा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनके जेवरात लूट लिए। घटना के दौरान वृद्धा ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया, जिसके निशान मौके पर साफ दिखे हैं। कुसमा देवी के पति रामकुमार रिटायर्ड शिक्षक हैं। शुक्रवार को उनका बेटा दिनेश कुमार बीमार पिता को इलाज के लिए बरेली के भोजीपुरा अस्पताल ले गया था। घर में कुसमा देवी अकेली थीं। रात करीब 10 बजे पिता-पुत्र लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला था। बरामदे में कुसमा देवी का शव मिला। बदमाशों ने उनके कानों के कुंडल, चांदी की पायल और सोने की अंगूठी लूट ली थी। गले पर उंगलियों के गहरे निशान थे। खिसकी चारपाई और जमीन पर घसीटे जाने के निशान विरोध की गवाही दे रहे थे। बदमाश शौचालय की दीवार कूदकर भागे, जहां खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस ने बेटे दिनेश कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीसलपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए हर पहलू की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User