सहारनपुर में एक्सीडेंट में युवक की मौत:लघुशंका के लिए कार से उतरा था, अज्ञात वाहन ने कुचला, दिल्ली जाते समय टटीरी के पास हुआ हादसा

Sep 26, 2026 - 13:43
0
सहारनपुर में एक्सीडेंट में युवक की मौत:लघुशंका के लिए कार से उतरा था, अज्ञात वाहन ने कुचला, दिल्ली जाते समय टटीरी के पास हुआ हादसा
सहारनपुर से दिल्ली जाते समय शुक्रवार देर रात टटीरी के पास हुए सड़क हादसे में सहारनपुर के राघव धवन की मौत हो गई। राघव अपनी क्रेटा कार से दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे टटीरी के पास उन्होंने लघुशंका के लिए कार सड़क किनारे रोकी थी। कार से उतरने के बाद जब वह वापस कार की ओर पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राघव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राघव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही बागपत के लिए रवाना हो गए। राघव धवन सहारनपुर की जुबली पार्क रामलीला कमेटी के संयोजक रम्मी धवन के बेटे थे। उनकी अचानक मौत की खबर से परिवार के साथ रामलीला कमेटी से जुड़े लोगों और पंजाबी समाज में भी शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद राघव का शव दोपहर करीब 12:15 बजे सहारनपुर के नुमाइश कैंप स्थित उनके आवास पर लाया गया। शव घर पहुंचने की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों, परिचितों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोगों ने भी परिवार को ढांढस बंधाया। पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाली कालड़ा समेत समाज के कई लोग रम्मी धवन के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। पाली कालड़ा ने बताया कि राघव शुक्रवार देर रात क्रेटा कार से दिल्ली के लिए निकले थे। टटीरी के पास उन्होंने कार रोककर लघुशंका के लिए नीचे कदम रखा था। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि राघव की जान नहीं बच सकी। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आसपास के क्षेत्र में घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। हादसा किस वाहन से हुआ और चालक कौन था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार में जवान बेटे की अचानक मौत से मातम पसरा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User