जम्मू -कश्मीर के रामबन में बादल फटने से तबाही का मंजर, तीन की मौत, कई घर बहे, रास्ते बंद

दि राइजिंग न्यूज। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को बादल फटने के बाद आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, कई वाहन मलबे में दब गए हैं और दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा है। हाईवे बंद है और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

मलबे में फंसी गाड़ियां, टूटा पुल और तबाह हुई दुकानें

रामबन के वार्ड नंबर 2 स्थित शान पैलेस क्षेत्र में भूस्खलन के चलते कई वाहन मिट्टी, पत्थरों और मलबे में दब गए। स्थानीय पुलिस और होटल कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई दुकानों और एक रेस्तरां को भी नुकसान पहुंचा है।

बनिहाल के पास एक सुरंग के नजदीक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे को भी कई स्थानों पर बंद करना पड़ा है।

सेरी बागना गांव में दो भाइयों समेत तीन की मौत

सेरी बागना गांव में बादल फटने से दो सगे भाइयों आकिब अहमद और मोहम्मद साकिब सहित तीन लोगों की जान चली गई। धर्म कुंड गांव में लगभग 40 मकानों को नुकसान हुआ है, जिनमें से 10 पूरी तरह से ढह गए हैं।

100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

पुलिस, सेना और NDRF की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। अब तक 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है, जहां उन्हें भोजन, पानी और अन्य ज़रूरी मदद दी जा रही है।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताई संवेदना, केंद्र से मांगी मदद

मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख जताते हुए प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और राहत दल तेजी से कार्य कर रहे हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने भी नुकसान पर चिंता जताई और केंद्र सरकार से मदद और मुआवजे की मांग की।

डिप्टी सीएम का मौके पर दौरा

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि सरकार पूरी तरह से पीड़ितों के साथ खड़ी है।