बदायूं में समधी-समधन की अनोखी प्रेम कहानी, जेवर-नकदी लेकर घर से हुए फरार, परिवार हैरान
दि राइजिंग न्यूज । बदायूं (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ममता अपने समधी शैलेंद्र के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। मामला रिश्तों की मर्यादा से जुड़ा होने के कारण तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। इस प्रेम प्रसंग ने समाज के पारंपरिक ढांचे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
दि राइजिंग न्यूज । बदायूं (उत्तर प्रदेश):
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ममता अपने समधी शैलेंद्र के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। मामला रिश्तों की मर्यादा से जुड़ा होने के कारण तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। इस प्रेम प्रसंग ने समाज के पारंपरिक ढांचे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
पति और बेटे ने लगाए गंभीर आरोप
महिला के पति सुनील कुमार, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं, ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि वह लंबे रूट पर जाते हैं और समय-समय पर घर पैसे भेजते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी ममता का अपनी बेटी के ससुर शैलेंद्र उर्फ बिल्लू से प्रेम संबंध था। सुनील कुमार ने यह भी बताया कि ममता अक्सर शैलेंद्र को घर बुलाती थी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही थीं।
बेटे ने भी साझा की जानकारी
महिला के बेटे सचिन ने भी मां के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए बताया कि जब पिता घर पर नहीं होते थे, तो मां किसी न किसी बहाने शैलेंद्र को घर बुला लेती थीं, और बच्चों को दूसरे कमरे में भेज देती थीं। अब वह जेवर और नगदी लेकर उसी के साथ फरार हो गई हैं।
मोहल्ले वालों को नहीं था शक
पड़ोसी अवधेश कुमार का कहना है कि शैलेंद्र अक्सर रात में आता और सुबह तक चला जाता था, लेकिन रिश्तेदार होने के कारण किसी को शक नहीं हुआ। मोहल्ले में यह खबर फैलते ही हर कोई हैरान है।
पुलिस कर रही है जांच
दातागंज क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक दोनों की कोई ठोस लोकेशन सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही दोनों को खोज निकाला जाएगा।
सवाल खड़े कर रही है यह घटना
समाज में इस प्रकार की घटनाएं रिश्तों की संवेदनशीलता और सामाजिक मूल्यों को लेकर कई सवाल खड़े कर रही हैं। समधी-समधन के रिश्ते को आमतौर पर मर्यादा और सम्मान का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस मामले ने सामाजिक बहस को एक नया मोड़ दे दिया है।