भारत के एक्शन का दिखने लगा असर, POK में इमरजेंसी लागू, सेना अलर्ट पर

दि राइजिंग न्यूज। 27 अप्रैल 2025 ।  पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाए हैं, जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में प्रशासन ने आपातकालीन आदेश लागू कर दिए हैं और सेना को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है।

भारत के एक्शन का दिखने लगा असर, POK में इमरजेंसी लागू, सेना अलर्ट पर

दि राइजिंग न्यूज। 27 अप्रैल 2025 । 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाए हैं, जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में प्रशासन ने आपातकालीन आदेश लागू कर दिए हैं और सेना को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है।

झेलम नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने के बाद, PoK प्रशासन ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां और तबादले तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। 25 अप्रैल को झेलम घाटी के स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट तौर पर 'आपात स्थिति' का हवाला देते हुए सभी मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर तत्पर रहने का निर्देश दिया गया है।

आपातकालीन आदेश के मुख्य बिंदु:

  • सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस चालकों को तत्काल ड्यूटी पर रिपोर्ट करने का आदेश।

  • किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को बिना अनुमति छुट्टी या तबादले की इजाजत नहीं।

  • सरकारी वाहनों के निजी उपयोग पर पूरी तरह रोक।

  • आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

भारतीय एजेंसियों ने बढ़ाई सतर्कता

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने PoK में जारी इस आपातकालीन आदेश को गंभीरता से लिया है। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, नियंत्रण रेखा (LoC) के पास, विशेषकर पहलगाम और आसपास के इलाकों में असामान्य सैन्य या आतंकी गतिविधियों में इजाफा हो सकता है।

पाकिस्तान में भारत के खिलाफ प्रदर्शन

भारत के सख्त कदमों से घबराए पाकिस्तान में कराची सहित कई शहरों में भारत विरोधी रैलियां निकाली गई हैं। रैलियों के जरिए पाकिस्तानी सेना के समर्थन और भारत के आक्रामक रुख के खिलाफ विरोध जताया गया।