रूस का यूक्रेन के सुमी शहर पर मिसाइल हमला, 21 लोगों की मौत

दि राइजिंग न्यूज। : रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है। रविवार को रूस ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी शहर सुमी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कम से कम 21 नागरिकों की जान चली गई और 83 लोग घायल हो गए, जिनमें 7 बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ जब शहर की सड़कें आम लोगों से भरी थीं।

रूस का यूक्रेन के सुमी शहर पर मिसाइल हमला, 21 लोगों की मौत

 80 से अधिक घायल — जेलेंस्की ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

दि राइजिंग न्यूज। : रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है। रविवार को रूस ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी शहर सुमी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कम से कम 21 नागरिकों की जान चली गई और 83 लोग घायल हो गए, जिनमें 7 बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ जब शहर की सड़कें आम लोगों से भरी थीं।

यूक्रेनी आपातकालीन सेवा ने बताया कि मिसाइल हमले का निशाना शहर का केंद्रीय इलाका था। “लोग सड़क पर, कारों में, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और घरों में घायल हुए,” उन्होंने बताया। हमले के बाद जारी फुटेज में जले हुए वाहन, भागते लोग और सड़कों पर बिखरे शव देखे जा सकते हैं।

यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सेंट पीटर्सबर्ग में मुलाकात की थी। इसके ठीक दो दिन बाद यह बड़ा हमला सामने आया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले की निंदा करते हुए अमेरिका और यूरोपीय देशों से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “रूसी मिसाइलों ने एक सामान्य शहर, सामान्य जीवन को निशाना बनाया — घर, स्कूल, सड़कें और कारें। यह उस दिन हुआ जब लोग चर्च जा रहे थे, 'पाम संडे' के दिन।”

जेलेंस्की ने यह भी कहा कि केवल बातचीत से हमले नहीं रुकते। “विटकॉफ और पुतिन के बीच हुई घंटों लंबी वार्ता के दो दिन बाद ही यह हमला हुआ। यह दर्शाता है कि मिसाइलें और बम सिर्फ बातचीत से नहीं रुकते।”

गौरतलब है कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने भी रूस पर यूक्रेन में “पागलों जैसी बमबारी” करने का आरोप लगाया था और युद्ध को खत्म करने की दिशा में कड़े कदम उठाने की बात कही थी।