अब मैं कोई गलती नहीं करूंगा, मुझे वापस पार्टी में ले लो

दि राइजिंग न्यूज। बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपनी बुआ से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह मायावती को ही अपना एकमात्र राजनीतिक मार्गदर्शक और आदर्श मानते हैं।

अब मैं कोई गलती नहीं करूंगा, मुझे वापस पार्टी में ले लो

दि राइजिंग न्यूज। बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपनी बुआ से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह मायावती को ही अपना एकमात्र राजनीतिक मार्गदर्शक और आदर्श मानते हैं।

आकाश आनंद ने साफ तौर पर कहा कि भविष्य में वह अपने किसी भी राजनीतिक फैसले में नाते-रिश्तेदारों या खासकर ससुराल पक्ष की कोई दखलअंदाजी नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके पहले किए गए ट्वीट के कारण पार्टी और मायावती को जो ठेस पहुंची, उसके लिए वे माफी मांगते हैं।

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं यह संकल्प लेता हूं कि पार्टी हित को सर्वोपरि रखूंगा और अपने किसी भी फैसले में अब कोई भी पारिवारिक हस्तक्षेप नहीं होगा। मैं बहनजी के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करूंगा और पार्टी के वरिष्ठों का सम्मान करते हुए उनसे सीखता रहूंगा।"

आकाश ने आगे अपील करते हुए कहा, "मैं बहनजी से निवेदन करता हूं कि मेरी गलतियों को माफ कर मुझे दोबारा पार्टी में सेवा का अवसर दिया जाए। मैं भविष्य में कोई ऐसी भूल नहीं करूंगा जिससे पार्टी या बहनजी की गरिमा को ठेस पहुंचे।"

बसपा सुप्रीमो ने पार्टी में वापस लिया

मायावती (Mayawati) ने अपने भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) को एक बार फिर पार्टी में शामिल कर लिया है। आकाश आनंद के माफी मांगने के कुछ ही घंटों के बाद मायावती का यह फैसला सामने आया है। मायावती ने कहा कि आकाश ने अपनी गलती मान ली है, इसलिए उन्‍हें मौका दे रही हूं।  हालांकि उन्‍होंने साफ किया कि अब राजनैतिक उत्तराधिकारी बनाने की बात सोच भी नहीं सकती हूं। 

मायावती ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में कहा, "आकाश आनंद द्वारा एक्स पर आज अपने चार पोस्ट में सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने व सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में आगे नहीं आकर बीएसपी पार्टी व मूवमेंट के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का निर्णय।"