आधी रात DM ने किया जर्जर सड़कों का निरीक्षण:नगर-निगम 500 और 73 पर PWD करेगा काम, बोले- 25 दिनों में ठीक करो
कानपुर में मंगलवार आधी रात डीएम महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और सीडीओ अभिनव जैन शहर की जर्जर सड़कों का निरीक्षण करने के लिए निकले, इस दौरान नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारा ने कहा कि 20 से 25 दिनों में चिन्हित की गई सभी सड़कों को दुरूस्त किया जाए। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर नियामानुशार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों, क्षतिग्रस्त सड़कों, सड़क मरम्मत और सफाई व्यवस्था का मौके पर जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में दीपावली से पहले, सड़क सुधार का काम पूरा किया जाए। शहर की 73 सड़कें PWD और 500 सड़कें नगर निगम ठीक करने का करेगी काम निरीक्षण के दौरान बताया गया कि लोक निर्माण विभाग ने करीब 73 सड़कों को मरम्मत और सुधार के लिए चिन्हित किया है। वहीं नगर निगम ने करीब 500 सड़कों पर रिपेयर और जरूरी लेयरिंग का काम टेकअप किया है। डीएम ने नगर निगम और PWD को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता और तय समयसीमा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। 3 दिन में शुरू होगा हॉट मिक्स प्लांट
क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में PWD अधिकारियों ने बताया कि अगले तीन दिनों में हॉट मिक्स प्लांट का संचालन शुरू होने की संभावना है। इसके बाद चिन्हित सड़कों पर सुदृढ़ीकरण और मरम्मत का काम कराया जाएगा। डीएम ने दोनों विभागों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियां स्पष्ट रखते हुए काम पूरा करने के निर्देश दिए। फजलगंज GVP में कूड़ा मिलने पर जताई नाराजगी सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जोन-5 के फजलगंज स्थित GVP का भी निरीक्षण किया। यहां अनधिकृत रूप से कूड़ा एकत्र किए जाने की स्थिति मिली। डीएम ने अधिकारियों और सफाई कर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर तत्काल 112 पर सूचना देकर पुलिस की मदद ली जाए और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 39 GVP को चरणबद्ध तरीके से हटाने के निर्देश
जोन में स्थापित 39 GVP को चरणबद्ध तरीके से विस्थापित या मर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कूड़े को सीधे ट्रांसफर स्टेशन और पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाने को कहा गया है। साथ ही मुख्य मार्गों पर खुले में कूड़ा मिलने पर संबंधित व्यक्ति या जिम्मेदार की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। दशहरा-दीपावली तक जारी रहेगा निरीक्षण अधिकारियों का निरीक्षण
डीएम ने कहा कि दशहरा और दीपावली से पहले शहर की सफाई व्यवस्था और सड़कों को बेहतर बनाने के लिए रात्रि निरीक्षण जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)