यूपी के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट:उन्नाव की गलियों में नावें चल रहीं, कुशीनगर के 12 गांवों में बाढ़; बिजनौर में हाईवे डूबा

Sep 30, 2026 - 07:41
0
यूपी के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट:उन्नाव की गलियों में नावें चल रहीं, कुशीनगर के 12 गांवों में बाढ़; बिजनौर में हाईवे डूबा
उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई भी शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों से मानसून वापस लौट चुका है। इसके असर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा। हालांकि, यूपी में हुई बारिश के बाद कई नदियां उफान पर हैं। कुशीनगर में गंडक (नारायणी) नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। यहां एपी बांध का करीब 20 फीट हिस्सा टूट गया। 12 गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से करीब 20 हजार लोग प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार दोपहर हेलिकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है। गोंडा में घाघरा और सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से एल्गिन-चरसड़ी और भिखारीपुर-सकरौर तटबंध पर कटान शुरू हो गया है। यहां अफसरों ने बुलेट से 40 किमी. तक निरीक्षण किया। उन्नाव में गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांवों और मोहल्लों में पानी घुस गया है। गलियों में नावें चल रही हैं। वहीं बिजनौर में स्टेट हाईवे पर गंगा नदी का पानी भर गया। यहां 3 से 4 फीट पानी के बीच से वाहन गुजरते रहे। बाराबंकी में करीब 350 साल पुरानी मजार सरयू नदी के तेज बहाव में समा गई। बदायूं में बाढ़ के पानी के तेज बहाव में करीब 100 मीटर सड़क बह गई। वहीं मंगलवार सुबह अमेठी, रामपुर और बदायूं में जनवरी जैसी धुंध और कोहरा देखने को मिला। कई जगहों पर करीब 25 मीटर दूर तक देखना मुश्किल रहा था। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम की तस्वीरें देखिए… पश्चिमी यूपी से मानसून की वापसी शुरू मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश से मानसून की वापसी की शुरुआत हो चुकी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून लौट गया है। मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के बाद बारिश में कमी आई है। आने वाले दिनों में मानसून की वापसी प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी होने की संभावना है। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण कुछ जिलों में अभी भी बारिश हो सकती है। बुधवार को कहां-कहां बारिश का अलर्ट, देखिए आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User