आईएमए की नई कार्यकारिणी का कार्यभार:कार्यकाल के पहले दिन 40 चिकित्सकों ने किया रक्तदान, 12 महिला डॉक्टर भी शामिल
गाजियाबाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई कार्यकारिणी ने 1 अक्टूबर से कार्यभार संभाल लिया। कार्यकाल के पहले दिन को सामाजिक सेवा के रूप में मनाते हुए आईएमए के चिकित्सकों ने शहर के तीन प्रमुख ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविर आयोजित किए। लाइफलाइन ब्लड बैंक, होली चाइल्ड चौराहा, गाजियाबाद ब्लड बैंक, मालीवाड़ा चौक और संतोष मेडिकल कॉलेज में हुए शिविरों में कुल 40 चिकित्सकों ने रक्तदान किया। इनमें 12 महिला चिकित्सक भी शामिल रहीं। इस अवसर पर आईएमए गाजियाबाद के अध्यक्ष डॉ. प्रह्लाद चावला ने कहा कि रक्तदान से पहले आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है। उन्होंने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए चिकित्सकों और आम नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। आईएमए की नई कार्यकारिणी ने सामाजिक सेवा से कार्यकाल की शुरुआत कर रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)