आगरा BSA ने DC सिविल पर की अभद्र टिप्पणी:कंप्यूटर ऑपरेटर से होगी पूछताछ, AD बेसिक कर रहे मामले की जांच
बेसिक शिक्षा विभाग में बीएसए राकेश कुमार और डीसी बालिका पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगा है। मामले की जांच एडी बेसिक (ADEV) धीरेंद्र कुमार कर रहे हैं। आरोप है कि अकाउंट विभाग के अधिकारी और डीसी सिविल एक साल्ट कैफे में बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस लगाया था। आरोप है कि उनके स्टेटस को कॉपी करने के बाद बीएसए और डीसी बालिका ने उस पर अभद्र और अपशब्द भरी टिप्पणी कर दी।इस पूरे मामले की जानकारी कंप्यूटर ऑपरेटर ने अकाउंट अधिकारी और डीसी सिविल को दी। एडी बेसिक कर रहे जांच
इसके बाद इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। शिकायत के बाद एडी बेसिक को जांच सौंपी गई है।जांच अधिकारी एडी बेसिक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को बयान के लिए बुलाया गया था। अभी तक जांच में कोई वीडियो या फोटो जैसा ठोस सबूत नहीं मिला है, जिससे बीएसए और डीसी बालिका पर लगे आरोप सिद्ध हो सकें। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जिस समय अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, उस समय वहां एक कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद था। कंप्यूटर ऑपरेटर से होगी पूछताछ
उन्होंने बताया कि कल कंप्यूटर ऑपरेटर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उसका बयान दर्ज किया जाएगा। अगर कंप्यूटर ऑपरेटर अपने बयान में पुष्टि करता है कि अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ है, तो जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एडी बेसिक ने यह भी कहा कि अगर जांच के दौरान कैफे के बाहर का कोई वीडियो, फोटो या अन्य साक्ष्य मिलता है तो वह पुलिस केस बनता है। ऐसी स्थिति में पीड़ित पक्ष पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकता है। फिलहाल विभागीय स्तर पर जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)