डबल इंजन सरकार ने प्रदेश से भय खत्म किया:स्वतंत्र देव सिंह बोले- कार्यकर्ता से चुनावी रणनीति में सक्रिय रहें

Oct 16, 2026 - 19:44
0
डबल इंजन सरकार ने प्रदेश से भय खत्म किया:स्वतंत्र देव सिंह बोले- कार्यकर्ता से चुनावी रणनीति में सक्रिय रहें
बाराबंकी में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने प्रदेश से भय का माहौल खत्म किया है। उन्होंने दावा किया कि महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से स्नातक चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की। मतदाताओं से संपर्क कर बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी शुक्रवार शाम 5 बजे त्रिवेदीगंज स्थित श्री बैजनाथ गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अलादादपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विरोधियों की बातों में उलझने के बजाय संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दें। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क करने और मतदान के दिन उन्हें बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। विधायक ने सरकार की उपलब्धियां बताने की अपील की बैठक में विधायक दिनेश रावत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा, डॉ. मंजू वर्मा समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User