आगरा के पारस गुप्ता ने जीता यूपी स्टेट स्नूकर खिताब:फाइनल में लखनऊ के आयुष मित्तल को 5-2 से हराया, रेलवे में मिली नौकरी

Sep 28, 2026 - 23:07
0
आगरा के पारस गुप्ता ने जीता यूपी स्टेट स्नूकर खिताब:फाइनल में लखनऊ के आयुष मित्तल को 5-2 से हराया, रेलवे में मिली नौकरी
आगरा के पारस गुप्ता ने यूपी स्टेट 15 रेड स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। सोमवार को फाइनल में उन्होंने लखनऊ के आयुष मित्तल को 5-2 से हराया। खास बात यह है कि चैंपियन बनने के कुछ घंटे बाद ही पारस को रेलवे में नौकरी का नियुक्ति पत्र भी मिल गया। एक ही दिन में उन्हें दोहरी खुशी मिली। फतेहाबाद रोड स्थित होटल मेपल रिज में यह प्रतियोगिता खेली जा रही है। सुबह खेले गए सेमीफाइनल में पारस ने मेरठ के शाहजेब सैफरी को 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि आयुष ने प्रयागराज के विनायक अग्रवाल को 4-1 से हराया। फाइनल में शुरुआत खराब रही। पारस पहले दो फ्रेम हार गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और लगातार पांच फ्रेम जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ पारस ने बेंगलुरु में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। विजेता पारस को 36 हजार और उपविजेता आयुष को 18 हजार रुपये का इनाम दिया गया। रेलवे में मिली नौकरी भारत के लिए कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेल चुके पारस को सेंट्रल रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे में ग्रुप-सी में नौकरी दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User