कानपुर में गड्ढों पर मेयर प्रमिला पाण्डेय का एक्शन:5 दिन में 3 बार भड़कीं, गंगाजल की कसम; IAS से बोलीं- कहें तो पैर छू लूं

Sep 26, 2026 - 07:57
0
कानपुर में गड्ढों पर मेयर प्रमिला पाण्डेय का एक्शन:5 दिन में 3 बार भड़कीं, गंगाजल की कसम; IAS से बोलीं- कहें तो पैर छू लूं
कानपुर में सड़कों के गड्ढों को लेकर बनी रील और मीम्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इसके बाद मेयर प्रमिला पांडेय एक्शन मोड में आ गईं। पिछले 5 दिनों से वह लगातार नगर निगम की बैठकें कर रही हैं और शहर की सड़कों का निरीक्षण भी कर रही हैं। इस दौरान मेयर के 3 ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें वह सड़कों की खराब हालत को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जताती नजर आईं। एक वीडियो में उन्होंने अधिकारी से कहा- हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाकर दिखाइए। दूसरे वीडियो में वह एक IAS अधिकारी से सड़क खुदाई को लेकर सवाल करती सुनाई दीं। मेयर ने कहा- मैंने कहा था कि बरसात में सड़क न खुदवाई जाए, लेकिन फिर भी काम कराया गया। आज हालत ये है कि हर तरफ सड़क खुदी पड़ी है। अफसर सरकार की एकदम लगाए पड़े हैं। एक बैठक में मेयर का गुस्सा और ज्यादा नजर आया। उन्होंने अधिकारी से कहा- आप IAS हैं, प्रणाम करती हूं। कहिए तो पैर छू लूं... बस सड़क सही करवा दीजिए। ऊपर फोटो पर क्लिक करके देखिए VIDEO।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User