आगरा में डांडिया नाइट कार्यक्रम:22 अक्टूबर को डांडिया नाइट, पोस्टर विमोचन के साथ शुरू हुई तैयारियां

Oct 03, 2026 - 09:38
0
आगरा में डांडिया नाइट कार्यक्रम:22 अक्टूबर को डांडिया नाइट, पोस्टर विमोचन के साथ शुरू हुई तैयारियां
आगरा में रुपेश सोनी एंड टीम एवं द शादी परफेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में 22 अक्टूबर को ‘डांडिया के रंग, आगरा के संग’ डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मुगल गार्डन, बालूगंज में होगा। आयोजन को लेकर 2 अक्टूबर को पोस्टर विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन नीरज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर रुपेश सोनी एंड टीम के निदेशक रुपेश सोनी और द शादी परफेक्ट के निदेशक हिमांशु वर्मा ने उनका स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के माध्यम से दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा के पूजन के साथ किया जाएगा। डांडिया नाइट में डीजे, साउंड, आकर्षक लाइटिंग, स्पेशल इफेक्ट्स और फूड की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के जरिए शहरवासियों को डांडिया और पारंपरिक उत्सव के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User