झांसी में मेकअप आर्टिस्ट प्रतियोगिता:ब्राइडल ड्रीम सैलून की सविता प्रथम, मोहिनी द्वितीय और प्रतीक्षा तृतीय
झांसी में बीकेडी के पास स्थित ब्राइडल ड्रीम सैलून की ओर से युवाओं को मेकअप के क्षेत्र में प्रशिक्षण देकर प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को एक स्थानीय होटल में मेकअप आर्टिस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 37 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सविता राजपूत ने प्रथम, मोहिनी कुशवाहा ने द्वितीय और प्रतीक्षा श्रीवास ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सैलून की ओर से हर साल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों के लिए कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए जाते हैं। ब्राइडल ड्रीम सैलून के ऑनर विपिन-वैष्णवी ने बताया कि युवतियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेकअप के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और प्रशिक्षण के दौरान सीखे कौशल को प्रस्तुत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)