आगरा में हादसे में किशोर की मौत:पिता के साथ ई-रिक्शा से पाइप ले जा रहा था, गोद में तड़पकर दम तोड़ा

Sep 25, 2026 - 19:08
0
आगरा में हादसे में किशोर की मौत:पिता के साथ ई-रिक्शा से पाइप ले जा रहा था, गोद में तड़पकर दम तोड़ा
आगरा के थाना एकता अंतर्गत रमाडा कट के पास सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई। पिता की गोद में बेटे ने तड़पकर दम तोड़ दिया। हादसे की वजह से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। लोगों ने बताया कि ई-रिक्शा पर पिता-पुत्र लोहे के पाइप लेकर जा रहे थे। तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। किशोर सड़क पर जा गिरा। पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से किशोर के सिर से खून बहने लगा। पिता बेटे को सिर गोद में रखकर मदद के लिए चिल्लाता रहा। राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मगर, तब तक किशोर दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सड़क पर पाइप गिरने से सड़क ब्लॉक हो गई। इससे वाहन थम गए। पुलिस ने पाइप हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User