आगरा में नवदुर्गा उत्सव जागरूकता अभियान:नदी, तालाब और भूमि को रासायनिक सामग्री से दूषित न करने की अपील

Oct 06, 2026 - 19:51
0
आगरा में नवदुर्गा उत्सव जागरूकता अभियान:नदी, तालाब और भूमि को रासायनिक सामग्री से दूषित न करने की अपील
आगरा के खंदौली क्षेत्र में सेव द एनवायरनमेंट की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई की अध्यक्ष सुचेता हम्बीर सिंह ने जल, वायु और भूमि संरक्षण को लेकर नवदुर्गा उत्सव पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से प्राकृतिक संसाधनों नदी, तालाब और भूमि को रासायनिक सामग्री से दूषित न करने की अपील की। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिट्टी की देवी दुर्गा की प्रतिमाएं खरीदने और उनका विसर्जन घरों में गमले या टब में करने के लिए जागरूक किया। साथ ही उत्सव के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने और प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निर्धारित जलकुंड का उपयोग करने की अपील की गई। छात्रों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया। अभियान के दौरान लोगों के बीच सैकड़ों पर्चे वितरित किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User