आगरा में रेडियो सिटी का महिला कार्यक्रम:आत्मविश्वास से रैम्प पर उतरीं महिलाएं, गेम्स में भी दिखा उत्साह

Sep 26, 2026 - 09:52
0
आगरा में रेडियो सिटी का महिला कार्यक्रम:आत्मविश्वास से रैम्प पर उतरीं महिलाएं, गेम्स में भी दिखा उत्साह
आगरा के होटल हॉलिडे इन में रेडियो सिटी 91.9 एफएम की ओर से आयोजित महिला-केंद्रित कार्यक्रम ‘सिटी की किटी’ मनोरंजन और सहभागिता का आकर्षण बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। तंबोला, रैम्प वॉक, टंग ट्विस्टर, नींबू-चम्मच रेस, अठन्नी-चवन्नी गेम और लकी ड्रॉ जैसी गतिविधियों में प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) आगरा अलका सिंह ने महिलाओं की सहभागिता की सराहना की। उन्होंने अच्छे संस्कार, बेहतर परवरिश और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। रैम्प वॉक में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दी, जबकि टंग ट्विस्टर और नींबू-चम्मच रेस ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भर दिया। कार्यक्रम का संचालन आरजे पंचायती राज एवं ‘सिटी का कड़क लौंडा’ ने किया। इस दौरान अखिल भटनागर, अखिल त्रिपाठी समेत विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन में सहयोग करने वाले संस्थानों और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। अंत में महाप्रबंधक जितेंद्रकांत शर्मा ने अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User