विश्व सिंधी सेवा संगम ने निकाली विसर्जन यात्रा:सिंधी समाज ने उत्साह से मनाया गणेश उत्सव, जयकारों के बीच बप्पा को दी विदाई
अयोध्या में गणेश उत्सव का समापन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ गणपति विसर्जन के रूप में हुआ। इस अवसर पर निकली विसर्जन यात्रा में विश्व सिंधी सेवा संगम (VSSS) की अयोध्या जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई देते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन संस्था की सांस्कृतिक सचिव रागिनी चंदानी, सृष्टि चंदानी और जिया रहेजा के परिवार की ओर से किया गया। यात्रा के दौरान सदस्यों ने अनुशासन के साथ सहभागिता की। प्रिया वलेशाह, वर्षा वलेशाह, नीलम मंध्यान, माला खत्री, कोमल लखमानी, कनक चैनानी, सुहाना रामानी, कनक माखेजा, पूनम शर्मा, सीमा आहूजा समेत बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहीं। प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश वलेशाह के आवास पर भी गणेश उत्सव के दौरान आयोजन हुए। पुरुष प्रकोष्ठ से राजकुमार मोटवानी, संजय सावलानी, दिलीप बजाज, हरीश मंध्यान, इंदर मोटवानी, गोपाल चावला, मुकेश रामानी, कमलेश माखेजा और शंकर वासवानी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। विसर्जन यात्रा के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। संस्था की ओर से सिंधी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)