आगरा में स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित:स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता यात्रा, नारों से दिया साफ-सफाई का संदेश
आगरा के फतेहाबाद स्थित जनता इंटर कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार सिंह ने विद्यालय के गेट से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में स्वयंसेवकों ने विभिन्न नारों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और साफ-सफाई रखने का संदेश दिया। रैली का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किया। इस दौरान पूर्व कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)