आगरा नगर निगम में किन्नर ने काटा हंगामा:कर्मचारी से कहा- जनता को पागल समझते हो, अधिकारी को बुलाने पर अड़े
आगरा नगर निगम में गुरुवार दोपहर को एक किन्नर ने जोरदार हंगामा काटा। किसी काम को लेकर पहुंची किन्नर ने कर्मचारी को खूब खरी-खोटी सुनाई। उसे जमीन पर बैठाने का भी प्रयास किया। अपना दुपट्टा फेंककर बोली-जनता को पागल समझते हो, उनका काम नहीं करते हो। अधिकारी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी किन्नर ने लगभग 20 मिनट तक हंगामा काटा। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी तथा अन्य लोगों की भीड़ लग गई। अब विस्तार से पढ़िए...
गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे एक किन्नर किसी के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंची। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कार्यालय में घुसते ही एक कर्मचारी को घेर लिया। उससे कहा, तुम जनता का काम क्यों नहीं करते हो। कर्मचारी कुछ बोल पाता, उससे पहले ही किन्नर ने जोर-जोर से तालियां पिटना शुरू कर दिया। पहले देखिये किन्नर के हंगामे की 3 तस्वीरें… वह चीखते हुए कर्मचारी को फर्श पर बैठाने की जिद पर अड़ गई। कुछ लोगों ने उसे शांत करने का प्रयास किया लेकिन किन्नर ने गुस्सा देखाते हुए अपना दुपट्टा फेंक दिया।
बोली, तुम लोग जनता का काम नहीं करते हो। जनता को पागत समझते हो। वह वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी थी। वीडियो हुआ वायरल
इस बीच किसी ने किन्नर का वीडियो बना लिया। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किन्नर के हंगामा के दौरान काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)