आगरा में तेज धमाके साथ पानी की टंकी फटी-VIDEO:सीसीटीवी घटना हुई कैद, लोगों में डर का माहौल

Oct 02, 2026 - 23:00
0
आगरा में तेज धमाके साथ पानी की टंकी फटी-VIDEO:सीसीटीवी घटना हुई कैद, लोगों में डर का माहौल
आगरा जिले के बजहेरा गांव में गुरुवार 2 अक्टूबर को शाम करीब 6:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव में लगी पानी की टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। टंकी की आवाज सुनकर लोगों घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम को अचानक टंकी में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरी टंकी भरभरा कर गिर गई। टंकी के फटने से हजारों लीटर पानी एक साथ बह निकला और मलबा दूर-दूर तक बिखर गया। टंकी के आसपास बने कई कच्चे और पक्के मकानों की दीवारों में दरारें आने की सूचना है। कुछ मकानों के अंदर पानी घुस गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त टंकी के आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। अगर दिन का समय होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह पहले टंकी में कंपन होता है और फिर वह धमाके के साथ फट जाती है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पानी की टंकी के निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था और लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई थी। कई बार शिकायत के बाद भी विभाग ने ध्यान नहीं दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User