आगरा में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग:मौके पर अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों मौके पहुंची
आगरा शहर के बल्केश्वर इलाके के कैलाश नगर में बुधवार को टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बलदेव धर्मशाला के पीछे स्थित गोदाम में लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठ रहा काला धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था। धुएं के कारण आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित जगह पर चले गए। टेंट गोदाम में रखे टेंट, कुर्सियां, बांस-बल्ली और अन्य सजावटी सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही थाना कमला नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को गोदाम से दूर रहने की अपील की ताकि कोई जनहानि न हो। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। टेंट में रखा केमिकल युक्त कपड़ा होने के कारण आग तेजी से फैल रही है। प्राथमिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो पाएगा। गनीमत रही कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)