चोरी के मकसद से घर में घुसे युवक का CCTV:कन्नौज में 2 साथियों के साथ लोहे का भरा हुआ बक्सा लेकर भागा

Sep 30, 2026 - 17:46
0
चोरी के मकसद से घर में घुसे युवक का CCTV:कन्नौज में 2 साथियों के साथ लोहे का भरा हुआ बक्सा लेकर भागा
कन्नौज के हर्षवर्धन नगर मोहल्ले के एक मकान में चोरी के इरादे से 3 युवक पहुंचे। जिनमें से एक युवक पलक झपकते ही मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। हालांकि दूसरी मंजिल ओर दरवाजे बंद होने के कारण उन्हें सिर्फ कबाड़ से भरा हुआ बक्शा ही मिल पाया। जिसको लेकर वह लोग भाग गए। ये घटना बुधवार सुबह 4:30 बजे की है। जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना सदर कोतवाली की सरायमीरा चौकी क्षेत्र के हर्षवर्धन नगर मोहल्ले की है। यहां के रहने वाले अश्वनी गौतम के मकान में बुधवार तड़के 4:30 बजे एक युवक दूसरी मंजिल पर छड़कर घुस गया। उसके साथ में 2 अन्य युवक भी थे, जोकि वारदात के समय घर के बाहर ही खड़े रहे। मकान के छज्जे पर लटक कर चढ़े युवक ने करीब 2 मिंट तक चोरी का प्रयास किया, लेकिन दरवाजे बंद होने के कारण उसके हाथ कुछ खास सामान नहीं लगा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ऐसे में वह लोग वहां रखा कबाड़ से भरा एक बक्शा उठाकर भाग गए। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले को लेकर अश्वनी गौतम ने सरायमीरा चौकी पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। अश्वनी गौतम ने बताया कि सूचना देने के बाद भी चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय नहीं दिखी। चौकी पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल को देखना भी ठीक नहीं समझा। फोन पर बात करते हुए चौकी इंचार्ज ने उन्हें बताया कि आप भी चोरों के बारे में पता करो और हम भी पता करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User