झांसी में 80 साल के बुजुर्ग करेंगे अनशन:बोले-बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए अंतिम सांस तक सत्याग्रह पर बैठूंगा

Oct 15, 2026 - 17:16
0
झांसी में 80 साल के बुजुर्ग करेंगे अनशन:बोले-बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए अंतिम सांस तक सत्याग्रह पर बैठूंगा
झांसी में अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर क्षेत्र में आंदोलन एक बार फिर उग्र होता जा रहा है। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने स्थानीय एक होटल में पत्रकार वार्ता कर बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। मोर्चे ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी चुनावों से पहले अलग राज्य का गठन नहीं किया गया, तो सत्तापक्ष को इसका भारी राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ​गांधी उद्यान में 31 अक्टूबर से सत्याग्रह ​बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के बैनर तले 31 अक्टूबर से झांसी के कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह की शुरुआत की जाएगी। मोर्चे के केंद्रीय अध्यक्ष भानु सहाय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अब इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। ​80 साल के बुजुर्ग संभालेंगे मोर्चा, जब तक राज्य नहीं, तब तक अनशन ​इस सत्याग्रह की सबसे खास बात यह है कि टहरौली के 80 वर्षीय बुजुर्ग बाबू सेन यादव इसमें मुख्य रूप से अनशन पर बैठेंगे। बाबू सेन यादव ने स्पष्ट ऐलान किया है कि जब तक केंद्र या राज्य सरकार बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा नहीं दे देती, तब तक उनका यह सत्याग्रह और अनशन जारी रहेगा। इस आंदोलन को कई अन्य सामाजिक और क्षेत्रीय संगठनों का भी समर्थन प्राप्त हो चुका है। ​जनप्रतिनिधियों की खामोशी पर फूटा गुस्सा ​भानु सहाय ने क्षेत्र के सांसदों और विधायकों पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि बुंदेलखंड के सातों जिलों के जनप्रतिनिधियों ने इस जनहित के मुद्दे को कभी गंभीरता से संसद या विधानसभा में नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि सदर विधायक रवि शर्मा ने एक बार मुख्यमंत्री के सामने इस मांग को जरूर रखा था, लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ। जनता अब जनप्रतिनिधियों की इस उदासीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User