आगरा विवि की 1445 छात्राओं को मिलेंगी स्कूटी:मेरिट लिस्ट पोर्टल पर अपलोड, वचित छात्रा कंप्यूटर सेंटर में करे संपर्क

Oct 02, 2026 - 09:02
0
आगरा विवि की 1445 छात्राओं को मिलेंगी स्कूटी:मेरिट लिस्ट पोर्टल पर अपलोड, वचित छात्रा कंप्यूटर सेंटर में करे संपर्क
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक की 1445 छात्राओं का चयन किया है। चयनित छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सत्र 2025-26 में स्नातक में कुल 28,897 छात्राएं उत्तीर्ण हुई थीं। शासन के निर्देश के अनुसार उत्तीर्ण छात्राओं में से शीर्ष 5 फीसदी को योजना के लिए चुना गया है। इस आधार पर 1445 छात्राओं का चयन किया गया है। 85.12 फीसदी रहा सामान्य कटऑफ सामान्य वर्ग की मेरिट का कटऑफ 85.12 प्रतिशत रहा है। टाई होने की स्थिति में टाईब्रेकर नियम लागू किया गया। 81 छात्राओं के अंक समान होने पर समिति ने 14 छात्राओं का चयन माध्यमिक में प्राप्त अधिक अंकों के आधार पर किया है। विशेष श्रेणी के लिए सामान्य कटऑफ से 10 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। विशेष श्रेणी का कटऑफ 75.12 प्रतिशत तय किया गया है। इस श्रेणी में दिव्यांग और अनाथ छात्राओं को पात्र पाया गया है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि यदि कोई पात्र छात्रा सूची में शामिल होने से वंचित रह गई है, तो वह अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर में संपर्क कर सकती है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने पर उसका नाम जोड़ा जाएगा। क्या है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना? रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को उत्तर प्रदेश सरकार चलाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाना है और साथ ही उनकी यात्रा को आसान बनाना है। इसलिए पात्र छात्राओं को मुफ्त स्कूटी (स्कूटी के साथ शुरुआत में 5 लीटर मुफ्त पेट्रोल, हेलमेट और गाड़ी RTO Registration के साथ स्कूटी के बीमा का खर्च भी देती है) देने का प्रावधान है। किसे मिलेगी मुफ्त स्कूटी? जो प्रदेश के मूल निवासी हैं। शैक्षणिक योग्यता के रूप में सरकारी या प्रावेट कॉलेज में स्नातक में पढ़ने वाली मेरिट वाली छात्राएं। हालांकि, इसके लिए हर संस्थान के पास-आउट हुए बैच में से टॉप 5% मेधावी छात्राओं को चुना जाता है और वे मुफ्त स्कूटी के लिए पात्र होती हैं। अगर आपको योजना से जुड़ना है तो आपके परिवार की आय भी देखी जाती है। जिस छात्रा को योजना से जुड़ना है, उसके परिवार की कुल सालाना आय 12 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। हालांकि, जो छात्रएं दिव्यांग हैं, निराश्रित है और जो छात्राएं शहीद परिवारों से आती हैं उन्हें इस योजना में प्राथमिकता दी जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User