आज ट्रैक पर उतरेंगी मेरठ की पारुल चौधरी:एशियन गेम्स में 1500 मीटर से करेंगी शुरुआत

Sep 26, 2026 - 12:20
0
आज ट्रैक पर उतरेंगी मेरठ की पारुल चौधरी:एशियन गेम्स में 1500 मीटर से करेंगी शुरुआत
एशियन गेम्स में आज मेरठ की स्टार एथलीट पारुल चौधरी ट्रैक पर उतरेंगी। पिछले एशियन गेम्स में दो पदक जीत चुकीं पारुल इस बार तीन इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी शुरुआत शनिवार रात 8 बजे 1500 मीटर दौड़ से होगी। इसके बाद रविवार रात 9:22 बजे 3000 मीटर स्टीपलचेज और 28 सितंबर को 5000 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगी। मेरठ के इकलौता गांव की रहने वाली पारुल ने 2023 के एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5000 मीटर में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता था। इस बार उनके पास तीनों इवेंट में पदक जीतने का मौका है। हालिया प्रदर्शन को देखते हुए 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर में उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है। जून में 5000 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया पारुल ने जून 2026 में 5000 मीटर दौड़ में 15:04.26 सेकंड का समय निकालकर अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया था। 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी उनके नाम 9:12.46 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में उन्होंने 1500 मीटर का स्वर्ण 4:20.45 के समय के साथ जीता था। पारुल के भाई राहुल ने बताया कि परिवार और गांव के लोग उनके इवेंट को लेकर उत्साहित हैं। शनिवार रात 8 बजे पहला मुकाबला होगा। इसके बाद रविवार को स्टीपलचेज और 28 सितंबर को 5000 मीटर का इवेंट होगा। नीरू पाठक का भी लग सकता है नंबर शनिवार को महिला 4×400 मीटर रिले का इवेंट भी होगा। इसमें मेरठ के एनएएस इंटर कॉलेज की स्पोर्ट्स एकेडमी में ट्रेनिंग ले चुकीं नीरू पाठक भी भारतीय दल का हिस्सा हैं। ऐसे में रिले टीम में उन्हें मौका मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User