5 महीने से अटका पंचायत सहायक का चयन:बस्ती में सदस्यों ने मेरिट सूची पर साइन से किया इनकार
बस्ती के कुदरहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत परेवा में पंचायत सहायक का चयन पांच महीने से अटका है। प्रशासनिक समिति ने मेरिट सूची बनाई, पर ग्राम पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को साइन से इनकार किया। अब DPRO ने दखल देते हुए BDO कुदरहा को चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। DPRO के 25 सितंबर 2026 पत्र अनुसार, पंचायत सहायक के लिए 30 मार्च 2026 को विज्ञापन जारी हुआ। 2 मई 2026 को मेरिट सूची बनी, पर सदस्यों के साइन न करने से चयन प्रक्रिया रुक गई। इस बीच ग्राम पंचायत का कार्यकाल खत्म हुआ। 25 मई 2026 को निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाया गया। DPRO घनश्याम सागर ने अधिनियम की धारा-12 (3-क) का हवाला देते हुए कहा, समितियां प्रशासक के अधीन हैं। उन्होंने BDO कुदरहा को निर्देश दिया कि वे प्रशासक से मेरिट सूची पर साइन कराकर अनुमोदन के लिए जिला कार्यालय को दें। इसकी कॉपी सचिव ग्राम पंचायत परेवा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कुदरहा, सीडीओ और डीएम बस्ती को भी भेजी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)