छात्रा के रेप-सुसाइड केस में मानवाधिकारी आयोग ने मांगी रिपोर्ट:झांसी डीएम और एसएसपी को नोटिस जारी किया, 2 सप्ताह में तलब की रिपोर्ट
झांसी में रेप के बाद छात्रा के सुसाइड करने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने झांसी के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह में पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अनुसार, मीडिया में 23 सितंबर को प्रकाशित खबर के आधार पर मामले का संज्ञान लिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों पर गैंगरेप के आरोप में FIR दर्ज की थी। हालांकि जांच के बाद मामले में नया मोड़ आ गया था। पुलिस ने दो दिन पहले मामले खुलासा करते 2 नाबालिग आरोपियों को डिटेन किया था। बताया पीड़िता और एक किशोर के बीच प्रेम संबंध थे। उन दोनों ने संबंध बनाए। यह बात गांव में फैलने के डर से युवती ने जहर खा लिया था। अभी 4 आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। बाल सुधार गृह भेजे गए दोनों बाल अपचारी पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। यहां से उन दोनों को ही ललितपुर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वहीं, हिरासत में लिए गए चार अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उनके खिलाफ पुलिस को कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले थे। सीओ गरौठा पीयूष पांडेय के मुताबिक मामले की विवेचना शुरू कराई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)