वन विभाग के पिंजरे में 19वां तेंदुआ कैद:मुरादाबाद में 4 लोगों की मौतों के बाद हरकत में है महकमा
मुरादाबाद में आतंक का पर्याय बने तेंदुओं को पकड़ने के अभियान में वन विभाग को एक और बड़ी सफलता मिली है। देर रात कांठ तहसील के ग्राम रायपुर-भरतपुर में लगाए गए पिंजरे में एक और खूंखार वयस्क तेंदुआ कैद हो गया। सुबह इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन विभाग द्वारा मुरादाबाद जनपद से किया गया यह 19वां वयस्क तेंदुआ रेस्क्यू है। इस क्षेत्र में अभी भी कई अन्य तेंदुओं की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते ग्रामीणों में अभी भी डर का माहौल है। अब तक 4 लोगों की ले चुके हैं जान
कांठ और आसपास के जंगलों से सटे गांवों में तेंदुओं का आतंक इस कदर रहा है कि ये अब तक 4 लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं, जबकि 30 से अधिक ग्रामीणों को घायल कर चुके हैं। इंसानी आबादी पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें रोजाना लगातार गांवों और जंगलों में तेंदुओं को ट्रेस करने के महा-अभियान में जुटी हुई हैं। मुरादाबाद में तेंदुए रेस्क्यू के आंकड़े: कुल रेस्क्यू: 21 तेंदुए (अब तक) जीवित रेस्क्यू: 19 वयस्क तेंदुए शावक रेस्क्यू: 01 शावक मृत मिले: 03 तेंदुओं के शव सुरक्षा इंतजाम: संवेदनशील गांवों में तेंदुओं को दबोचने के लिए 46 बड़े पिंजरे लगाए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)