आजमगढ़ के अहिरौला में युवक पर फायरिंग:दो बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हायर सेंटर किया गया रेफर

Oct 03, 2026 - 16:16
0
आजमगढ़ के अहिरौला में युवक पर फायरिंग:दो बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हायर सेंटर किया गया रेफर
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर असिलाई मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान पकड़ी निवासी आर्यन यादव पुत्र मनोज (18) के रूप में हुई जो की अहरौला बाईपास स्थित अपने आरएन ढाबा पर जा रहा था। इसी दौरान असिलाई मोड़ के पास दो बाइक सवार युवकों ने कथित तौर पर उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली आर्यन के बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर में लगी। दिनदहाड़े अरोड़ा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से लोग डरे हुए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आर्यन को उपचार के लिए अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User