घोसियारी बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग:कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बांसी विधानसभा क्षेत्र के घोसियारी बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने के साथ बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार बांसी महबूब आलम को सौंपा। ज्ञापन में घोसियारी बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए सर्वे कराने और प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई। कई गांवों का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घोसियारी बाजार आसपास के कई गांवों का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। आबादी बढ़ने के बावजूद यहां सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसी सुविधाओं की कमी है। नगर पंचायत बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की बात कही गई। बड़े आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी ने कहा कि राजा जय प्रताप सिंह लंबे समय से बांसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में नगर पंचायत नहीं बन सकी है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)