आजमगढ़ की घटना को मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान:मृतक के परिजनों को मिलेगी 5-5 लाख की आर्थिक सहायता, परिजनों से डीएम और एसएसपी ने की मुलाकात

Oct 01, 2026 - 21:00
0
आजमगढ़ की घटना को मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान:मृतक के परिजनों को मिलेगी 5-5 लाख की आर्थिक सहायता, परिजनों से डीएम और एसएसपी ने की मुलाकात
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम शंभूपुर, तहसील बूढ़नपुर में 21 सितंबर 2026 को हुई घटना में जान गंवाने वाले तीन परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायता राशि की घोषणा की है। शासन की घोषणा के अनुसार स्वर्गीय महेंद्र पाठक और स्वर्गीय अखिलेश मिश्रा के पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही तीसरे परिवार में माता-पिता और भाई की मृत्यु के बाद बची दो नाबालिग बच्चियों को 2.50-2.50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घटना के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने तीनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और शोक संवेदना व्यक्त की। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और शिक्षा का अधिकार अधिनियम समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन की अपील पर समाज के एक गणमान्य व्यक्ति ने भी तीनों पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार उपलब्ध सभी सरकारी सहायता और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई लगातार की जा रही है। दोनों मासूम बच्चियों को गोद ले चुके हैं एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर में अरविंद कुमार सिंह द्वारा अपनी पत्नी बेटे और दो पुजारी की गोली मारकर हत्या की जाने के बाद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी की मौत के बाद दो मासूम बच्चियों को जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार पहले ही गोद ले चुके हैं। परिवार में मात्र एक बूढी मां और दो मासूम बच्चियां बची हुई हैं। जिसमें एक 10 वर्ष की बेटी परी है। जबकि एक नौ महीने की बच्ची शांभवी है। ऐसे में आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार इन दोनों अनाथ बच्चियों के सहारा बने हैं। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने अपना एक महीने का वेतन दोनों बच्चियों को देने का निर्णय किया है। इसके साथ ही आजमगढ़ जिले के सभी पुलिसकर्मी इन दोनों मासूम बच्चियों को अपना एक-एक दिन का वेतन देंगे। इस बात की पुष्टि जिले के एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User